आरटीसी मुरी का शुभम 98 प्रतिशत के साथ टॉपर
Published by : VISHNU GIRI Updated At : 23 Apr 2026 6:48 PM
मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 में आरटीसी मुरी के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.
सिल्ली. मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 में आरटीसी मुरी के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. विद्यालय के शुभम गुप्ता ने 98 प्रतिशत लाकर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया है. विद्यालय के प्रधानाचार्य सुषमा देवी ने बताया कि शुभम का स्थान जिला और राज्य स्तर पर भी आया है. लेकिन रैंक का पता नहीं चल पाया है. विद्यालय की प्रतिमा कुमारी महतो ने 97.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही. सचिन गोराई ने 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया है. इसके अलावा तौशिफ रजा (96.6) के साथ चौथे, दिनेश रंजन महतो (96) पांचवां, रोहित कुमार साहू, चंदन महतो (दोनों 95.2) छठे, प्राची कुमारी एवं धीरज पातर मुंडा 95 प्रतिशत के साथ सातवां, देवकुमार महतो (94.8) आठवां, रोशन सिंह मुंडा एवं भूपेंद्र यादव 94.6 के साथ नवम स्थान एवं जुली कुमारी एवं समल महतो दोनों ने 94.4 प्रतिशत लाकर दसवें स्थान पर रहे. विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 232 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें 218 प्रथम श्रेणी एवं 14 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










