मैक्लुस्कीगंज के छात्रों ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज के छात्रों ने लहराया परचम

10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. जैक द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है. विद्यालय से कुल 104 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. प्रथम श्रेणी से 49, द्वितीय श्रेणी से 47 व 6 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है. 88.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए उज्ज्वल कुमार दुबे विद्यालय टॉपर रहे, सोनू कुमार ने 86.80 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय तथा अभिजीत कुमार साहू 83.20 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे. वहीं प्रतिज्ञा कुमारी 82.20 प्रतिशत, निखिल कुमार 81.60, मनोज भुइयां ने 80.80 प्रतिशत, रौशनी कुमारी 80 प्रतिशत, मुस्कान कुमारी ने 79.40 प्रतिशत, प्रत्युष यादव 77.60, शुभम कुमार 75.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया है. सचिव सुरेन्द्रनाथ पांडेय, प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद साहू सहित लखन प्रसाद साहू, गोपाल प्रसाद, राधा कुमारी, सत्या देवी, ममता कुमारी, योगेश साव, एडवर्ड मरांडी, जयप्रकाश यादव, मनोहर महतो अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता एक टीम की सफलता है. जिसका सबसे बडा श्रेय विद्यार्थियों को जाता है, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल की है. वहीं शिक्षकों का मार्गदर्शन व अभिभावकों की जागरूकता का भी बड़ा योगदान रहा है.

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola