केंद्रीय विद्यालय में 200 बच्चों का नामांकन होगा, 3000 फार्म बिका

चालू शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा एक से पांच तक सिर्फ 200 बच्चों का नामांकन लिया जायेगा.
डकरा. 20 साल बाद दोबारा खोला जा रहा केंद्रीय विद्यालय डकरा में चालू शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा एक से पांच तक सिर्फ 200 बच्चों का नामांकन लिया जायेगा, लेकिन अभी तक 3000 से अधिक अभिभावकों ने अपने बच्चों के नामांकन के लिए फार्म लिया है. विद्यालय में फार्म देने और जमा करने का काम 30 अप्रैल तक चलेगा. इसके बाद केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रोजेक्ट स्कूल के लिए तय नियमावली के तहत नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इधर अभी तक विद्यालय में शिक्षकों की पोस्टिंग नहीं हुई है, लेकिन संगठन के लोगों ने बताया कि विद्यालय के लिए कुल 15 पद स्वीकृत हो गये हैं. पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बहुत जल्द यह काम हो जायेगा. इसमें शिक्षण और गैर शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मचारियों के अलावा अन्य चतुर्थ वर्गीय कर्मी भी शामिल हैं. प्राचार्य की पोस्टिंग के बाद सभी निर्णय उनके द्वारा लिये जायेंगे. केन्द्रीय विद्यालय राजेन्द्र नगर सीसीएल की प्राचार्य डॉ मीना तिर्की फिलहाल विद्यालय संबंधित कार्य देख रहे हैं और उनके सहयोग के लिए एक एचएम और दो शिक्षक डकरा की व्यवस्था के लिए उन्हें सहयोग कर रहे हैं. इधर अभिभावकों का एक बड़ा वर्ग अपने बच्चों के नामांकन को लेकर अभी से ही परेशान हैं क्योंकि कोई भी यह जानकारी देनेवाला नहीं है कि बच्चों का नामांकन की प्रक्रिया क्या होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




