ranchi news : रांची में श्रीश्याम अमृत महोत्सव कल से, दिखेगी राजस्थानी व गुजराती संस्कृति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2025 1:09 AM
ranchi news : श्री श्याम मित्र मंडल के 53वें स्थापना दिवस पर हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रंग रंगीलो श्रीश्याम अमृत महोत्सव का आयोजन होगा.
रांची. श्री श्याम मित्र मंडल के 53वें स्थापना दिवस पर हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रंग रंगीलो श्रीश्याम अमृत महोत्सव का आयोजन होगा. यह महोत्सव सात मार्च से शुरू हो रहा है. पहले दिन सुबह 7:30 बजे गणेश पूजन, ध्वज स्थापना व हवन पूजन के साथ इसकी शुरुआत होगी. दोपहर एक बजे बाबा श्याम की निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा महादेव सरोवर मंदिर, बड़ा तालाब के समीप सेवा सदन पथ से निकलेगी. इसमें श्याम प्रेमी राजस्थानी वेशभूषा में हाथों में ध्वजा लहराते हुए नगर भ्रमण करेंगे. हाथी, घोड़ा, ऊंट और गुजराती डांडिया आकर्षण के केंद्र होंगे. धनबाद के महेंद्र अग्रवाल, रोमित बंसल और आशीष सिंघल भजनों की गंगा बहायेंगे. स्थानीय कलाकार व श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्य भी भजनों की प्रस्तुति देंगे.
राजस्थानी पगड़ी में दिखेंगी महिलाएं
महिलाएं बाबा श्याम के निशान और सिर पर राजस्थानी पगड़ी पहनकर झूमते-गाते अपने आराध्य को निशान अर्पित करेंगी. इस आयोजन को सफल बनाने में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर दरबार व सभागार को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. कोलकाता के अभिषेक जालान लगभग एक महीने से कारीगरों के साथ तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.ये दे रहे योगदान
महोत्सव की तैयारी में मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महोत्सव संयोजक श्रवण ढांढ़निया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, गौरव अग्रवाल मोनू, कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया, उपमंत्री अनिल नारनौली, उपमंत्री आदित्य लोहिया, राजेश कटारुका, संजय सर्राफ, कमलेश सावा, कौशल चौधरी, वेदभूषण जैन पप्पू आदि जुटे हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










