Shravani Mela 2024 LIVE: सरायकेला खरसावां से 70 श्रद्धालुओं का जत्था देवघर रवाना

Updated:
विज्ञापन

Shravani Mela

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shravani Mela 2024 : देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम समेत झारखंड में कई शिवालय हैं, जहां सावन के महीने में कांवरियों की भीड़ उमड़ती है. हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहा है. श्रावणी मेले से जुड़ी जानकारी के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के लाइव सेक्शन में बने रहें.

विज्ञापन

सरायकेला खरसावां से 70 श्रद्धालुओं का जत्था देवघर रवाना

खरसावां से बोल बम कांवरियां संघ का एक जत्था गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ धाम के लिये रवाना हुआ. 70 कांवरियों का जत्था बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग पर जलार्पण करेगा. इसके पश्चात वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ, एमपी के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर में जलाभिषेक करेगा. अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन करेंगे.

बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू

संजीत मंडल, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2024 के पांचवे दिन अहले सुबह 04:11 बजे देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम का मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया तथा कांवरियों की कतार तड़के सुबह बीएड कॉलेज तक पहुंच गयी थी. इन शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. साथ ही रूट लाईन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं. इसके अलावे जलार्पण हेतु कतारबद्ध कांवरियों को बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है.

सावन के चौथे दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में 1,27,714 ने किया जलार्पण

देवघर, संजीव मिश्रा: सावन के चौथे दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,27,714 है. इसके साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 47,876, आंतरिक अर्घा से 77,102 एवं शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 2736 ने जलार्पण किया.

सावन के चौथे दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में 1,27,714 ने किया जलार्पण

देवघर, संजीव मिश्रा: सावन के चौथे दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,27,714 है. इसके साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 47,876, आंतरिक अर्घा से 77,102 एवं शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 2736 ने जलार्पण किया.

श्रावणी मेले के चौथे दिन बाबा बासुकिनाथ मंदिर में 52,000 ने किया जलार्पण

बासुकिनाथ (दुमका), आदित्य पत्रलेख: श्रावणी मेले के चौथे दिन बाबा बासुकिनाथ मंदिर में कुल 52,000 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. 1950 ने शीघ्र दर्शनम और जलार्पण काउंटर से 1186 ने बाबा का जलाभिषेक किया.

देवघर के होटलों व फूड स्टॉलों पर खाद्य सामग्री की हो रही है जांच

देवघर में कांवरियों को स्वच्छ भोजन मिले, इसे लेकर जिला प्रशासन सजग है.

होटलों और फूड स्टालों पर खाद्य निरीक्षकों द्वारा खाद्य सामग्री का नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता की जांच की जा रही है.

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola