झारखंड SIR: नोटिस वाले मतदाताओं की सुनवाई आसान बनाने की मांग, चतरा में 1,113 Form-7 पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस ने मतदाताओं की सुनवाई सुगम बनाने और सूची में पारदर्शिता की मांग की है. चतरा में फॉर्म-7 की संख्या बढ़ने की जांच का भी आग्रह किया गया.

विज्ञापन

रांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पार्टी महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार से मुलाकात की. कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आग्रह किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किये गये हैं, उनकी सुनवाई सुगम और समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए. इसके लिए अतिरिक्त केंद्र बनाने और पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की तैनाती की मांग की गयी. कांग्रेस नेताओं ने प्रत्येक सप्ताह फॉर्म-6, 7 और 8 की विधानसभा-वार जानकारी फॉर्मेट-9, 10, 11ए और 11बी के अनुसार जिला स्तर पर बीएलए-1 और बीएलए-2 तथा राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया.

चतरा में फॉर्म-7 की संख्या बढ़ने की जांच की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने चतरा विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-7 की संख्या में अचानक हुई बढ़ोतरी की जांच कराने का आग्रह किया. कांग्रेस नेताओं के अनुसार, चतरा विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में 1,113 फॉर्म-7 जमा होने की जानकारी सामने आयी है. उन्होंने इस मामले की जांच कर फॉर्मेट-10 में पूरा विवरण राजनीतिक दलों के साथ साझा करने की मांग की.

इसके अलावा बूथों के पुनर्गठन के बाद पुराने और नये बूथ नंबरों की अपडेटेड सूची राजनीतिक दलों को जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया. कांग्रेस नेताओं ने बीसी-1 सूची के क्रमांक 3342 में दर्ज तकनीकी त्रुटियों को सही जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सुधारने की भी मांग की, ताकि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से नहीं हटे.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola