रांची के छात्रों का AI इनोवेशन में कमाल, हांडी-एक्स-2026 में नैव-एक्स टीम बनी विजेता
IIIT रांची की नैव-एक्स टीम ने हांडी-एक्स-2026 में AI और इनोवेशन कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया. जानें टीम और उनकी शानदार जीत के बारे में.
रांची. झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची में आयोजित हांडी-एक्स-2026 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आइटी) रांची की छात्र टीम नैव-एक्स ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवाचार श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हासिल किया. पुरस्कार के रूप में टीम को 50 हजार रुपये की नकद राशि मिली.
टीम नैव-एक्स में शक्ति कुमार सूरज, अक्षत तन्ना, ऋषिक माजी, अक्षत गोयल और कृष पाटीदार शामिल थे. टीम ने अपने नवाचारी और तकनीकी समाधान की प्रस्तुति के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया.
ट्रिपल आइटी रांची के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव ने टीम नैव-एक्स के सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए