6 अक्तूबर से RU में ‘बहुरंग’ यूथ फेस्टिवल, कॉलेज स्तर पर होंगे प्रतिभागियों के चयन
Updated:
विज्ञापन
रांची विवि में ‘बहुरंग’ यूथ फेस्टिवल 6 अक्टूबर से शुरू होगा. कॉलेज स्तर पर प्रतिभागी चुने जाएंगे. बेसिक साइंस कैंपस, मोरहाबादी में होगा आयोजन.
विज्ञापन
रांची. रांची विवि इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल बहुरंग 2026-27 का आयोजन छह से आठ अक्तूबर तक होने की संभावना है. आयोजन बेसिक साइंस कैंपस, मोरहाबादी में प्रस्तावित है. महोत्सव में प्रतिभागियों के चयन के लिए विवि छात्र कला व सांस्कृतिक निदेशालय ने सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों को अपने स्तर पर युवा महोत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
निदेशक डॉ आनंद कुमार ठाकुर की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी कॉलेज अपने यहां कॉलेज स्तर पर प्रतिभागियों का चयन करें. चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद विजेता प्रतिभागियों और परिणाम की सूची चार अक्तूबर तक निदेशालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन