IIT-ISM धनबाद में राज्यपाल ने किया ‘पर्यावरण दिग्दर्शिका’ का विमोचन, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्यपाल ने पर्यावरण दिग्दर्शिका का विमोचन कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी और जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया. पुस्तिका से आम लोगों में जागरूकता की उम्मीद.

विज्ञापन

रांची. राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर द्वारा लिखित पुस्तिका ‘पर्यावरण दिग्दर्शिका’ का विमोचन किया. आइआइटी (आइएसएम) धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला के दौरान पुस्तिका का विमोचन किया गया.

विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस पुस्तिका के माध्यम से आमलोगों को पर्यावरण के प्रति सहज रूप से जागरूक किया जा सकेगा. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया.

कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व आयुष सलाहकार डॉ अशोक वार्ष्णेय, आइआइटी (आइएसएम) धनबाद के निदेशक डॉ सुकुमार मिश्रा समेत कई वैज्ञानिक, पर्यावरणविद, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola