मांदर की थाप पर झूमे मंत्री और कुलपति, RU के अखड़ा में करम महोत्सव की धूम
रांची विवि के डॉ रामदयाल मुंडा अखड़ा करम महोत्सव से सराबोर रहा. मंत्री और कुलपति ने पारंपरिक नृत्य में भाग लिया. जानें कैसे जनजातीय संस्कृति जीवंत हुई.
रांची. आदिवासी संस्कृति के रंगों से मंगलवार को रांची विवि के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग का डॉ रामदयाल मुंडा अखड़ा सराबोर रहा. करम महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत को जीवंत किया.
मांदर की थाप पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कुलपति प्रो सरोज शर्मा समेत अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ जमकर खोरठा नृत्य किया. इस दौरान पूरा अखड़ा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
करम प्रकृति और मनुष्य को जोड़ने वाली सांस्कृतिक कड़ी : शिल्पी नेहा तिर्की
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड की भाषा और संस्कृति ही उसकी असली पहचान है. करम केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पुरखों के ज्ञान, प्रकृति और मनुष्य को जोड़ने वाली सांस्कृतिक कड़ी तथा सामुदायिक जीवन दर्शन से जुड़ने का अवसर है.
कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने कहा कि झारखंड की संस्कृति अपनी मौलिकता और वैज्ञानिक दृष्टि के कारण विशिष्ट है.
कथा वाचन और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
इससे पूर्व डॉ हरि उरांव ने करम कथा का वाचन किया. कुड़ुख विभागाध्यक्ष डॉ बंदे खलखो ने पाहन की भूमिका निभायी. अतिथियों का स्वागत खड़िया विभाग की ओर से प्रस्तुत स्वागत गीत से किया गया. आगंतुकों का स्वागत डॉ कुमारी शशि ने किया.
कार्यक्रम का संचालन डॉ उमेशानंद तिवारी और दमयंती सिंकू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार डॉ आरके शर्मा ने किया.
मौके पर पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, पद्मश्री महावीर नायक, पूर्व कुलपति डॉ टीएन साहू, डॉ मुकुंद मेहता, डॉ स्मृति सिंह, डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ वंदना कुमारी, डॉ परवेज हसन, डॉ अर्चना दुबे, डॉ सविता केशरी, डॉ शकुंतला मिश्रा, डॉ वीरेंद्र महतो, डॉ महेश्वर सारंगी, डॉ आनंद ठाकुर, डॉ केसी टुडू, डॉ नरेंद्र कुदादा, डॉ राजाराम महतो, डॉ एचएन सिंह, प्रेम मुर्मू, डॉ बिरेंद्र सोय, डॉ तारकेश्वर सिंह मुंडा, डॉ किरण कुल्लू, सुजाता टेटे, डॉ करम सिंह मुंडा, डॉ किशोर सुरीन, डॉ रीझु नायक, डॉ मनोज कच्छप, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ निरंजन कुमार, डॉ सरस्वती गगराई, उपेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए