पटना में झारखंड की पदकों की बरसात, जूनियर एथलेटिक्स के पहले दिन 3 गोल्ड समेत 11 मेडल

Updated:
विज्ञापन

जूनियर एथलेटिक्स के पहले दिन 3 गोल्ड समेत 11 मेडल | प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के युवा एथलीटों ने 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 11 पदक जीतकर धूम मचा दी. ममता मेरी मुर्मू, नैना सिंह और सविता मुर्मू ने स्वर्ण पदक जीते.

विज्ञापन

रांची से सुनील कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार से शुरू हुई 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के एथलीटों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य समेत 11 पदक जीते. 22 से 24 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में 13 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

तीन स्वर्ण पदक

झारखंड के लिए ममता मेरी मुर्मू ने अंडर-18 की 100 मीटर दौड़ में, नैना सिंह ने अंडर-18 की 80 मीटर हर्डल्स में और सविता मुर्मू ने अंडर-20 के जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता.

रजत पदक

एमानुएल किस्कु ने अंडर-16 की 80 मीटर हर्डल्स में रजत पदक हासिल किया. वहीं अभिजीत कुजूर, अमन कुमार, जैकलिन खेस और चिंता मनी टूटी की अंडर-20 मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम ने रजत पदक जीता. गोमा पूर्ति ने अंडर-18 के डिस्कस थ्रो में रजत पदक अपने नाम किया.

कांस्य पदक

मनु कुमारी ने अंडर-20 की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता. शुभम एक्का, निशांत भगत, पुतुल बास्की और सुहानी कुमारी की अंडर-20 मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले टीम भी कांस्य पदक जीतने में सफल रही.

अंडर-18 मिडले रिले में रिशु राज, अनित उरांव, विशाल कुमार और प्रिंस कुमार ने कांस्य पदक जीता. दिव्या गुप्ता ने अंडर-14 ट्रायथलॉन ग्रुप-ए में और हिमांशु कुमार सिंह ने अंडर-18 ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola