राहे घाघ के जलाशय में निकला शिवलिंग, उमड़े श्रद्धालु

राहे प्रखंड के कोकरो नदी स्थित राहे घाघ के जलाशय में लोगों को शिवलिंग के दर्शन हुए हैं. शिवलिंग के मिलने से विगत एक सप्ताह से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है.
रांची. राहे प्रखंड के कोकरो नदी स्थित राहे घाघ के जलाशय में लोगों को शिवलिंग के दर्शन हुए हैं. शिवलिंग के मिलने से विगत एक सप्ताह से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है. सोमवार को भी यहां सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और जलेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. ग्रामीणों के अनुसार जलाशय के भीतर एक कमर पानी में शिवलिंग की उत्पत्ति हुई है. बताया जाता है कि सबसे पहले मछुआरों को मछली पकड़ने के दौरान शिवलिंग के दर्शन हुए. इसके बाद धीरे-धीरे बात गांव तक फैली. इसके बाद वहां ग्रामीण पहुंचने लगे. लोगों ने बताया कि जल के भीतर चट्टानों के बीच शिवलिंग का आकार उभारा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




