ePaper

रांची में धर्मगुरुओं ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में ऐसे याद किए गए शिबू सोरेन

Updated at : 10 Aug 2025 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
Sarvadharma prarthana sabha in ranchi

कांग्रेस भवन में दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते धर्मगुरु

Shibu Soren Tribute: रांची के कांग्रेस भवन में आज रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. धर्म गुरुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

Shibu Soren Tribute: रांची-रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने आज रविवार को कांग्रेस भवन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. यह कार्यक्रम रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. सबसे पहले दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं ने एक साथ सामूहिक प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी.

गुरुजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुई परिचर्चा


गुरुजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा में इतिहासकार डॉ इलियास मजीद ने दिवंगत शिबू सोरेन की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शिबू सोरेन के व्यक्तित्व, उनके संघर्षों और झारखंड निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की. वक्ताओं ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता, गरीबों और आदिवासियों के मसीहा और झारखंड के जननायक के रूप में याद किया.

श्रद्धांजलि समारोह में ये थे उपस्थित


इस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से जिला पर्यवेक्षक शहजादा अनवर, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, राजीव रंजन राजू, चंद्र रश्मि पिंगुआ, रमेश पांडे, शहीद अहमद, माधव कच्छप विनोद सिंह, अमरजीत सरदार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र सिंह, सहाबीर लोहरा, नंद किशोर चंदेल, विजय टोप्पो, संजर खान, अख्तर अंसारी, हैदर अंसारी, रिज़वान अंसारी, अब्दुस सलाम, संजय सरैया, खरगेश चंद महतो एवं ग्रामीण कमेटी के अन्य नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: 2027 तक फाइलेरियामुक्त होगा झारखंड, जामताड़ा में बोले मंत्री डॉ इरफान अंसारी, खुद दवा की खुराक लेकर दिया ये संदेश

शिबू सोरेन का निधन अपूरणीय क्षति-डॉ राकेश किरण महतो


कार्यक्रम के अंत में इलेक्ट्रॉनिक पर्दे पर राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग का वोट चोरी का खुलासा से संबंधित वीडियो प्रसारित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए उनके देखे गए सपने को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

ये भी पढ़ें: IMD Alert: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड के 5 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वज्रपात की चेतावनी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola