ePaper

लोकसभा चुनाव से पहले समाजसेवी शंकर दुबे समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

Updated at : 24 Jan 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले समाजसेवी शंकर दुबे समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

जल, जंगल, जमीन की बात करने वाली इस सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक गरीबों की जमीन लूटी गई है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने अलग झारखंड राज्य का गठन किया, भाजपा ही इस राज्य के पिछड़ेपन को दूर कर सकती है.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले समाजसेवी शंकर दुबे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार (24 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी के संगम गार्डेन में आयोजित भव्य मिलन समारोह में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई. इस अवसर पर मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस से झारखंड की जनता का मोहभंग हो गया है. लोग भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं. यही वजह है कि लोग झामुमो और कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. मतलब साफ है, लोगों को झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन वाली इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है.

भाजपा ही दूर करेगी झारखंड का पिछड़ापन

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समाज के हर तबके के लोगों पर अत्याचार हो रहा है. वर्तमान सरकार के कामकाज की कोई आलोचना करता है, तो उसे तरह-तरह से परेशान किया जा जाता है. जल, जंगल, जमीन की बात करने वाली इस सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक गरीबों की जमीन लूटी गई है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने अलग झारखंड राज्य का गठन किया, भाजपा ही इस राज्य के पिछड़ेपन को दूर कर सकती है.

Also Read: बाबूलाल मरांडी बोले- भ्रष्टाचार में डूबे शिबू सोरेन परिवार की जगह होटवार जेल में
शंकर दुबे के जुड़ने से भाजपा होगी मजबूत: बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शंकर दुबे जैसे सामाजिक कार्यकर्ता के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. शंकर दुबे के साथ सैकड़ों नौजवानों ने भी पार्टी का दामन थामा है. इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता मिलकर मिशन 2024 पूरा करेंगे. भाजपा को फिर केंद्र की सत्ता में लाएंगे. साथ ही राज्य की इस महागठबंधन की सरकार को सत्ता से बेदखल करके भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. मरांडी ने कहा- हम सभी इसी संकल्प के साथ जाएं कि फिर एक बार मोदी सरकार को लाएं.

शंकर दुबे बोले- पीएम मोदी व मरांडी से प्रभावित होकर भाजपा में आया

मिलन समारोह में शंकर दुबे ने कहा की वे पार्टी की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ शिक्षा और राजनीति में भी समर्पित कार्यकर्ता की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कार्यों से प्रभावित होकर, उनके नेतृत्व में समाज, राज्य और राष्ट्र की बेहतरी के लिए काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं.

Also Read: झारखंड: ‘मेरा पहला वोट नरेंद्र मोदी को’ पहली बार वोट करने वाले वोटरों का होगा नारा, बोले बाबूलाल मरांडी
ये लोग भी हुए भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अली उमर, विशाल कुमार राय, सतीश सोनी, संतोष कुमार उपाध्याय, शेखर, आकाश कुमार दुबे, विशाल रजक, निकिता सोनी, सुनील कुमार दुबे समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. मिलन समारोह में राजीव रंजन मिश्रा, सुरेंद्र महतो, रामकुमार पाहन, राफिया नाज, नकुल तिर्की, कमलेश राम भी शामिल हुए.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola