Jharkhand Weather|झारखंड में कड़ाके की ठंड, अभी और गिरेगा तापमान, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

बृहस्पतिवार (16 दिसंबर) को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया.
Jharkhand Weather|झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठिठुरन बढ़ गई है. गांव से लेकर शहर तक में प्रशासन की ओर से अलाव जलाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड मके तापमान में अभी और गिरावट होगी. अगले हफ्ते दो से तीन डिग्री तक तापमान गिर सकता है. इसके बाद कनकनी और बढ़ जाएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और प्रचंड हो जाएगा. 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक सूबे में आंशिक बादल छाए रहेंगे. हालांकि, कहीं बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राजधानी रांची में 20 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. सुबह में कोहरा या धुंध भी रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच, तो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा जिले में दर्ज किया गया. चाईबासा का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गढ़वा का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री
बृहस्पतिवार (16 दिसंबर) को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो थर्मल और चाईबासा का न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: एक डिग्री, 1.6 डिग्री, 3.4 डिग्री और 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, डालटेनगंज का 8.5 डिग्री, बोकारो-थर्मल का 9.2 डिग्री और चाईबासा का 8.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




