Weather News: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में झारखंड को कंपकंपायेगी सर्दी, जानें अभी कहां है सबसे ज्यादा ठंड

Updated at : 01 Dec 2022 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Weather News: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में झारखंड को कंपकंपायेगी सर्दी, जानें अभी कहां है सबसे ज्यादा ठंड

Jharkhand Weather News: मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तीन दिन में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. 2 दिसंबर से 5 दिसंबर का जो पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि इन दिनों सुबह में कोहरे या धुंध का अंदेशा है. बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में झारखंड में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ेगी. अगले दो-तीन दिन तक तामापन में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इसके बाद लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास होगा. राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के सहायक वैज्ञानिक अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं. लेकिन, इसके बाद तीन दिन में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा गया है कि इन दिनों सुबह में कोहरे या धुंध का अंदेशा है. बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड या मिलेगी राहत
रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक

अभी राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है. वहीं, न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. पिछले 24 घंटे की बात करें, तो न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है.

जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में वृद्धि

वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. लौहनगरी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें 1 डिग्री की गिरावट आयी है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है, लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 9.3 डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान, अभी और 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
सबसे ठंड जगह बना हुआ है पलामू का डालटेनगंज

पलामू के जिला मुख्यालय का डालटेनगंज कई दिनों से राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है. यहां अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है. हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola