Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड या मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें, तो 7 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. झारखंड में 12 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध, इसके बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 12 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध, इसके बाद आसमान साफ और मौसम के मुख्यत: शुष्क रहने के आसार हैं. इस दौरान कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. मौसम विभाग की मानें, तो 7 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है

आपके शहर में

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे का ऐसा रहा तापमान

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रहा, जबकि सबसे कम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज किया गया.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: गिरिडीह में दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलिंडर में लगी आग, दिव्यांग की मौत

मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 7, 8 व 9 नवंबर की सुबह कोहरे की धुंध रहेगी और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. 10 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध की संभावना है. बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. 11 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. 12 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा.

मौसम विभाग की चेतावनी में क्या है

मौसम विभाग की ओर से 6 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. रांची और इसके आसपास के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत 12 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में साफ रहने की संभावना जतायी गयी है. इसके साथ ही मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

ऐसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, 8 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, 9 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस एवं 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola