मारपीट में टोल मैनेजर सहित कई टोलकर्मी घायल, दो रिम्स रेफर
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मैनेजर ने घटना को लेकर 30 से 40 अज्ञात लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
एनएच-75 में मांडर स्थित टोल प्लाजा में सोमवार की रात में मामूली विवाद के बाद मारपीट की घटना में मैनेजर अभिषेक साहू सहित कई अन्य टोलकर्मी घायल हो गये. घायलों में से करुणेश शुक्ला (42) व अमरेंद्र सिंह (41) को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. मैनेजर अभिषेक साहू ने 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार रात करीब नौ बजे मांडर से बीजूपाड़ा की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवार कुछ लोग बगैर टोल टैक्स दिये ऑटो व बाइक के लिए बनाये गये लेन से जाने का प्रयास कर रहे थे. इस क्रम में टोलकर्मियों ने कार सवारों को फास्ट टैग लेन से जाने के लिए कहने पर नोकझोंक हो गयी और इसके बाद उग्र होकर कार सवारों ने अन्य साथियों को बुला लिया और टोलकर्मियों के साथ हाथापाई की और गाली-गलौज करते हुए मैनेजर अभिषेक साहू सहित अकाउंटेंट करुणेश शुक्ला, इंचार्ज अमरेंद्र सिंह, टोलकर्मी मेरी किस्पोट्टा, अलका तिर्की व फूलमनी तिग्गा को पीट कर घायल कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने टोल लाइन व टोल प्लाजा में तोड़फोड़ भी की और वहां से करीब 50 हजार रुपये नकद व गोदरेज की चाबी लेकर भाग हो गये. मैनेजर के मुताबिक तोड़फोड़ से प्रबंधन को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. साथ ही बूम बैरियर टूटने के कारण टोल गेट नं टू, मंगलवार को दिन भर बंद रहा. टोल प्लाजा में मारपीट में शामिल लोगों के वाहनों के नंबर जेएच 01डीजे-8553, जेएच 02बीएम-9225, जेएच 01बीए-3900, जेएच 01एजे-0239, जेएच 01एफएन-2870 व जेएच 01एफएक्स-7246 समेत वारदात का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया गया है.मैनेजर ने घटना को लेकर 30 से 40 अज्ञात लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
मांडर 1, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










