डोरंडा में जमीन विवाद को लेकर कई राउंड गोली चली

डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला में जमीन विवाद को लेकर काना जावेद के पुत्र मो नवाज, संबंधी बबलू उर्फ इरसाद व बाबर पर मो आरिफ ने गोली चलायी.
रांची. डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला में जमीन विवाद को लेकर काना जावेद के पुत्र मो नवाज, संबंधी बबलू उर्फ इरसाद व बाबर पर मो आरिफ ने गोली चलायी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना बुधवार शाम 6: 00 बजे की है. गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये. सूचना मिलने पर हटिया डीएसपी, डोरंडा पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. जांच के क्रम में पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है. गोली चलाने के बाद अली सहित आरिफ और शहबाज ने घटनास्थल से कुछ खोखा उठा भी लिये. इस संबंध में जावेद के बयान पर सात नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










