सिल्ली में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 23 May 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

लोकसभा चुनाव के दौरान सिल्ली में मतदान को लेकर प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को सिल्ली के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बल की पांच कंपनी मंगायी गयी.

विज्ञापन

सिल्ली. लोकसभा चुनाव के दौरान सिल्ली में मतदान को लेकर प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को सिल्ली के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बल की पांच कंपनी मंगायी गयी. सुरक्षा बलों को पांच सीएपीएफ आवासन में ठहराया गया है. गुरुवार को सुरक्षा बलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान रूट सेनिटाइजेशन, डी माइनिंग पेट्रोलिंग आदि में दिन भर सुरक्षाकर्मी व्यस्त रहे. थाना प्रभारी ने बताया कि मतदान के दिन सभी बूथों पर एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए जायेंगे. इधर, चुनाव को लेकर इलाके में सख्ती बरती गयी है. सुरक्षा कर्मियों ने सिल्ली में रांची-पुरुलिया मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की. पुलिस ने आने जानेवाले वाहनों की जांच की. जांच के बाद कागजात नहीं पाये जाने पर वाहनों को थाने में रखा गया. पुलिस ने कहा कि चुनाव संपन्न होने तक कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola