हिंदपीढ़ी में दो हजार की हुई स्क्रीनिंग, 19 का लिया गया सैंपल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हिंदपीढ़ी में गुरुवार को दो हजार लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की. जांच के दौरान खांसी-सर्दी व बुखार के लक्षण वाले 19 मरीजों के स्वाब का सैंपल लिया गया. सैंपल को सदर अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया गया है.
विज्ञापन
रांची : हिंदपीढ़ी में गुरुवार को दो हजार लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की. जांच के दौरान खांसी-सर्दी व बुखार के लक्षण वाले 19 मरीजों के स्वाब का सैंपल लिया गया. सैंपल को सदर अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया गया है. सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद ने बताया कि हिंदपीढ़ी के जिस क्षेत्र को खोलने की प्रक्रिया चल रही है, वहां भी लोगों की स्क्रीनिंग करायी जा रही है. सामान्य फ्लू वाले मरीजों की जांच कर आवश्यकता के हिसाब से कोरोना सैंपल की जांच करायी जा रही है. शुक्रवार को भी कोरोना सैंपल की जांच करायी जायेगी. स्क्रीनिंग व सैंपलिंग का कार्य आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










