आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल में विज्ञान व शिल्प-कला प्रदर्शनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2025 9:55 PM
विज्ञापन
आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में शनिवार को विज्ञान व शिल्प-कला प्रदर्शनी लगायी गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, चान्हो.
आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में शनिवार को विज्ञान व शिल्प-कला प्रदर्शनी लगायी गयी. जिसमें बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच व कला की प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों ने जल प्रदूषण, वाटर हार्वेस्टिंग, सौरमंडल, उत्सर्जन तंत्र, बिजली उत्पादन प्लांट सहित कई अन्य विषयों समेत ताजमहल और श्रीराम मंदिर का मॉडल प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक निरंजन साही मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य आशुतोष तिवारी मौजूद थे. श्री शाही ने प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद बच्चों के प्रतिभा की सराहना की. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है. श्री तिवारी ने कहा कि गांवों में भी वैज्ञानिक सोच व कला के धनी बच्चों की कमी नहीं है. ऐसे बच्चों को उत्साहित करने की जरूरत है. प्रदर्शनी में बेहतर मॉडल प्रस्तुत करनेवाले बच्चों को निदेशक अमीन अंसारी ने पुरस्कृत किया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. मंच संचालन फादर अंकित डोना ने किया. मौके पर अशोक गुप्ता, सुभाष कुमार, पर्वत राज, प्रदीप उरांव, प्रभाकर कुजूर, मेराज हुसैन, सद्दाम हुसैन, बुद्धदेव उरांव, संजय उरांव, कलीमुल्लाह अंसारी, दिलीप कुमार, मेराज अंसारी, जेबा प्रवीण, संजना कुमारी उपस्थित थे.चान्हो 1, प्रदर्श की जानकारी देतीं बच्चियां.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










