School Holiday : अब सीधे 13 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Jan 2026 8:01 AM

विज्ञापन

खराब मौसम के कारण स्कूल बंद (Photo: AI)

School Holiday : झारखंड के कई जिलों में सुबह में कोहरा नजर आया. धुंध व कनकनी से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. मौसम विभाग द्वारा ठंड और शीतलहरी की चेतावनी के मद्देनजर राजधानी रांची में नौ और 10 जनवरी को सभी स्कूलाें को बंद करने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

School Holiday : मौसम विभाग द्वारा ठंड और शीतलहरी की चेतावनी के मद्देनजर 9 और 10 जनवरी तक सभी स्कूलाें को बंद करने का आदेश दिया गया है. रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. इसके तहत सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में केजी से 12 वीं तक की कक्षाएं (पठन-पाठन कार्य) बंद रहेंगी.

इधर, 11 को रविवार और 12 जनवरी को सोहराई की छुट्टी (सरकारी स्कूलों में) है, इसलिए अब 13 जनवरी को सरकारी स्कूल खुलेंगे. हालांकि, सरकारी और गैर सरकारी अल्पसंख्यक स्कूलों में कार्यरत शिक्षक व कर्मियों को छुट्टी (रविवार को छोड़कर) के दिन निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ई-वाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है.

झरखंड में चलेगी शीतलहर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण झरखंड में ठंड का प्रकोप जारी है. 9 जनवरी को झारखंड के नौ जिलों में शीतलहरी चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गयी है. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार के अलावा लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और बोकारो जिले शामिल हैं. जबकि राज्य के सभी जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया नजर आया. धुंध और कनकनी शुक्रवार को भी रहेगी. दिन में मौसम शुष्क रहेगा और आकाश में आंशिक बादल छाये नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के इन 9 जिलों में चलेगी शीतलहरी, कांपेंगे लोग

11 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है. 11 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है. गुरुवार को मेदिनीनगर में विजिबिलिटी 300 मीटर और देवघर में 500 मीटर रही. कोहरे के कारण विमान और रेल सेवाएं प्रभावित नजर आई.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अब और पड़ेगी भयंकर सर्दी, कांपेंगे लोग, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola