ePaper

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के इन 9 जिलों में चलेगी शीतलहरी, कांपेंगे लोग

Updated at : 09 Jan 2026 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather News Today

आज झारखंड में कैसा रहेगा मौसम (Photo: PTI)

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों में सुबह में कोहरा नजर आया. धुंध व कनकनी से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. शुक्रवार को दिन में आकाश में छाये रहेंगे. मैक्लुस्कीगंज का पारा -1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है. शुक्रवार को झारखंड के नौ जिलों में शीतलहरी चलने की संभावना व्यक्त की गयी है. इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और बोकारो जिले शामिल हैं. जबकि राज्य के सभी जिलों में सुबह के समय कोहरा, धुंध और कनकनी रहेगी. दिन में मौसम शुष्क रहेगा और आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 11 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है. गुरुवार को मेदिनीनगर में दृश्यता 300 मीटर और देवघर में 500 मीटर रही. कोहरे के कारण विमान और रेल सेवाएं प्रभावित रहीं.

मैक्लुस्कीगंज का पारा माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस

मैक्लुस्कीगंज का पारा गुरुवार को माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. बर्तनों में रखा पानी जम कर बर्फ बन गया. लपरा विकासनगर स्थित लिटिल स्टार स्कूल परिसर में सुबह छह बजकर सात मिनट पर न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हर्ट ऑफ मैक्लुस्कीगंज कहे जाने वाले क्षेत्र के निकट लपरा निवासी एंग्लो समुदाय के नेलसन पॉल बॉबी गॉर्डन ने अपने तापमान मापक यंत्र से न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. यहीं के जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में डिजिटल मीटर से न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इधर….मौसम विभाग द्वारा ठंड और शीतलहरी की चेतावनी के मद्देनजर नौ और 10 जनवरी तक सभी स्कूलाें को बंद करने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अब और पड़ेगी भयंकर सर्दी, कांपेंगे लोग, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री

गुरुवार को हजारीबाग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, खूंटी का 3.2 डिग्री, मेदिनीनगर का 3.4 डिग्री तथा लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरन्यूनतम तापमान (°C)
रांची8.0
जमशेदपुर8.4
बोकारो6.5
लातेहार7.6
लोहरदगा3.6
धनबाद8.0
देवघर8.0
रामगढ़5.0
पाकुड़8.0
सरायकेला5.4
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola