Sarkari Naukri: झारखंड में रोजगार सेवक और बीपीओ की होगी नियुक्ति, जानें किस जिले में कितने पद हैं रिक्त

Published at :09 Jun 2022 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
टूरिस्ट गाइड के पद पर निकली वैकेंसी

टूरिस्ट गाइड के पद पर निकली वैकेंसी

झारखंड में मनरेगा के क्रियान्वयन के लिए कुल 1274 पदों पर नियुक्ति होगी़ इसमें 614 ग्राम रोजगार सेवक नियुक्त होंगे. वहीं 69 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को बहाल किया जायेगा. सहायक अभियंता के 94 और कनीय अभियंता के 259 पदों पर भी नियुक्ति की जायेगी

विज्ञापन

Jharkhand Govt Jobs 2022 झारखंड में रोजगार सेवक और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी. इसमें रोजगार सेवक के 614 और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों 69 पद हैं. मनरेगा के सफल क्रियान्वयन के लिए इसकी बहाली होनी है. इसके अलावा सहायक अभियंता के 94 और कनीय अभियंता के 259 पदों पर भी नियुक्ति की जायेगी. साथ ही साथ कंप्यूटर सहायक और लेखा सहायक के पद पर भी नियुक्ति होनी है. सारे पदों को जिलावार चिह्नित किया गया है. दो दिन पूर्व ही मंत्री ने सभी पदों पर बहाली लेने का निर्देश दिया है.

आदर्श आचार संहिता की वजह से नियुक्ति की प्रक्रिया लटकी हुई थी. अब नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. ऐसे में अब राज्य और जिला स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मनरेगाकर्मियों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण मनरेगा के क्रियान्वयन में परेशानी आ रही है.

Also Read: Prabhat Khabar Special: नौकरियां पाने वालों का गांव है दांतू, JPSC टॉपर सावित्री से क्या है इसका कनेक्शन
जिला              रिक्तियां

रामगढ़ 40

लोहरदगा 03

सिमडेगा 10

सरायकेला 25

चतरा 64

कोडरमा 57

हजारीबाग 123

पूर्वी सिंहभूम 112

गिरिडीह 04

गुमला 27

पाकुड़ 60

साहिबगंज 44

धनबाद 42

गढ़वा 61

लातेहार 30

पलामू 41

देवघर 64

रांची 75

बोकारो 103

गोड्डा 60

प सिंहभूम 33

जामताड़ा 118

दुमका 78

कुल 1274

Posted by: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola