सिरमटोली में सरहुल शोभायात्रा का स्वागत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Apr 2024 1:01 AM

विज्ञापन

राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली गयी शोभायात्रा सिरमटोली स्थित न्यू गार्डेन सरना स्थल पहुंची.

विज्ञापन

रांची. राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली गयी शोभायात्रा सिरमटोली स्थित न्यू गार्डेन सरना स्थल पहुंची. हातमा और सबसे पहले सिरमटोली पहुंचनेवाली शोभायात्रा का स्वागत किया गया. सिरमटोली के पाहन मनीष हंस की अगुवाई में सबका स्वागत हुआ. सभी शोभायात्रा तीन बार सरना स्थल की परिक्रमा कर नाचते-गाते वापस अपने मौजा की ओर लौट गयी. सिरमटोली के पाहन ने शोभायात्रा के पाहनों के कानों में सखुए का फूल खोंसा और पर्व की बधाई दी. इस अवसर पर मुख्य मंच पर केंद्रीय सरना समिति के अजय तिर्की आदि मौजूद थे. वहीं दूसरे मंच पर सांसद संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा नेता सीपी सिंह, संजीव विजयवर्गीय, केके गुप्ता ने शोभायात्रा का स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola