सांसद खेल महोत्सव का आयोजन सितंबर में, 16 खेल के खिलाड़ी होंगे शामिल

Updated at : 22 Jun 2024 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन सितंबर में

विज्ञापन

रांची. रांची में सांसद खेल महोत्सव 2024 का आयोजन 20, 21 व 22 सितंबर को किया जायेगा. रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय होने वाले इस महोत्सव में दर्जन भर खेल शामिल होंगे. इस आयोजन का उद्देश्य 2036 में भारत में होने वाले ओलिंपिक में झारखंड से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. इससे संबंधित बैठक में शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने इसकी तैयारियों का जायजा लिया. यह महोत्सव झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2036 में होने वाले ओलिंपिक में भारत के खिलाड़ी अधिक से अधिक पुरस्कार जीते. प्रधानमंत्री के इसी सपने को पूरा करने के उद्देश्य से रांची में 20, 21 और 22 सितंबर 2024 को संसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य आयोजन मोरहाबादी मैदान व रांची विवि मैदान के आसपास होगा. इसमें एथलेटिक्स, वुशु, फेंसिंग, कुश्ती, कबड्डी, मलखंब, तीरंदाजी, महिला क्रिकेट, महिला फुटबॉल, महिला हॉकी, योग, शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, सेपक टकरॉ, ताइक्वांडो के इवेंट होंगे. बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, जेओए महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, संदीप वर्मा, चंचल भट्टाचार्य, जगदीश सिंह जग्गू सहित अन्य मौजदू थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola