रांची में सांसद खेल महोत्सव 17 फरवरी से, ब्रोशर व आवेदन फॉर्म जारी, 6 खेलों में खिलाड़ियों को मिलेंगे 612 पदक

सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह आयोजन भव्य और ऐतिहासिक होगा. झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजन किया जा रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सारे खेल संपन्न हो सकें. रांची में रीना कुमारी ने खेलगांव में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव का ब्रोशर व आवेदन फॉर्म जारी किया.
झारखंड की राजधानी रांची में 17 फरवरी से सांसद खेल महोत्सव का आगाज होगा. सांसद खेल महोत्सव के ब्रोशर एवं आवेदन फॉर्म रविवार को जारी कर दिये गये. तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में 6 तरह के खेल का आयोजन होगा और खिलाड़ियों को कुल 612 पदक दिये जायेंगे. सांसद संजय सेठ ने कहा है कि रांची के इतिहास में यह सबसे भव्य व ऐतिहासिक खेल महोत्सव होगा. उन्होंने कहा कि सभी खेल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संपन्न होंगे.
राजधानी रांची के माहेश्वरी भवन में ओलिंपिक खिलाड़ी रह चुकीं रीना कुमारी ने 17, 18 और 19 फरवरी को खेलगांव में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव का ब्रोशर व आवेदन फॉर्म जारी किया. प्रेस को संबोधित करते हुए सांसद श्री सेठ ने कहा कि यह आयोजन भव्य और ऐतिहासिक होगा. झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में इसका आयोजन किया जा रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सारे खेल संपन्न हो सकें.
भाजपा सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हमारे क्षेत्र की खेल प्रतिभा को बेहतर मंच उपलब्ध हो. प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, सिल्ली और ईचागढ़ से प्रतिभागी भाग लेंगे. कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में स्थित सांसद समाधान केंद्रों में भी यह फॉर्म उपलब्ध रहेगा.
Also Read: पीएम नरेंद्र मोदी ने रांची लोकसभा के 26 लोगों की मदद की, इलाज के लिए दिये 55 लाख, संजय सेठ बोले- आभार
खेल महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी रांची के अरगोड़ा स्थित सांसद केंद्रीय कार्यालय और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों से संपर्क करके फॉर्म ले सकेंगे. इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले सकें, यह हमारा लक्ष्य है. इसकी न्यूनतम संख्या 2,000 रखी गयी है. सांसद ने रांची के स्कूलों से आह्वान किया है कि अपने यहां से खेल में रुचि रखने वाले बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित करें.
ओलिंपियन रीना कुमारी ने कहा कि यह महोत्सव रांची के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में कारगर साबित होगा. ऐसी प्रतिभाएं, जिन्हें मंच नहीं मिल पाता, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि महोत्सव में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वुशु, कबड्डी, बैडमिंटन और योगासन को शामिल किया गया है. उन्होंने खेल महोत्सव के तकनीकी पक्ष के बारे में भी बताया.
उन्होंने बताया कि सभी खेल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार संपन्न कराये जायेंगे. तीरंदाजी में कुल 36 पदक होंगे जबकि एथलेटिक्स में 78, वुशु में 120, कबड्डी में 192, बैडमिंटन में 70 और योगासन में 100 पदक खिलाड़ी जीत सकेंगे. कुल 612 पदकों के लिए यह खेल होगा. इसके अतिरिक्त सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा.
श्री पाठक ने बताया कि तीन दिवसीय खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित की गयी है. इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महोत्सव के आयोजक रांची के सांसद संजय सेठ, संयोजक और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक, शिवेंद्र दुबे, संजय सिंह, एसडी सिंह, पूनम आनंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




