ओके :::: भाजपा नेताओं ने संताल के वीरों को किया नमन

Updated at : 01 Jul 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::: भाजपा नेताओं ने संताल के वीरों को किया नमन

भाजपा खलारी मंडल द्वारा हूल क्रांति दिवस के अवसर पर संताल वीरों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

विज्ञापन

खलारी. भाजपा खलारी मंडल द्वारा हूल क्रांति दिवस के अवसर पर संताल वीरों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिलकुमार गंझू ने की. भाजपा नेताओं ने हुल क्रांति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिद्धू-कान्हू और चांद-भैरव जैसे महान संथाल योद्धाओं ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर ऐतिहासिक विद्रोह का नेतृत्व किया. कार्यक्रम में भाजपा खलारी मंडल के संयोजक रामसूरत यादव, श्यामसुंदर सिंह, जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी ने विचार रखे. कार्यक्रम में भरत रजक, अरविंद सिंह, कुलदीप लोहार, अभिषेक चौहान, सिन्नी समाड, सरोजनी देवी, सुनीता देवी, रतन लाल, दिलीप पासवान, देवंती उरांव, अनिल तुरी, प्रमोद प्रजापति, प्रतिमा देवी, ममता देवी, सुलेखा देवी समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola