ePaper

Ranchi News: धान पर बोनस 100, नमी के नाम पर 240 रुपये की हो रही कटौती

Updated at : 31 Mar 2025 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: धान पर बोनस 100, नमी के नाम पर 240 रुपये की हो रही कटौती

Ranchi News : धान की खरीदारी को लेकर केंद्र ने इस बार साधारण धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की दर 2310 रुपये तय की है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में किसानों से धान की खरीदारी को लेकर केंद्र ने इस बार साधारण धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की दर 2310 रुपये तय की है. इसमें राज्य सरकार की ओर से प्रति क्विंटल 100 रुपये का बोनस दिया जा रहा है. ऐसे में किसानों से साधारण धान की खरीदारी पर 2400 रुपये प्रति क्विंटल राशि के भुगतान का प्रावधान है. लेकिन दूसरी ओर नमी को कारण बता कर किसानों से प्रति क्विंटल 240 रुपये की कटौती की जा रही है. इस बात को कई विधायकों ने विधानसभा के बजट सत्र में भी उठाया था. इस प्रावधान का असर धान की खरीदारी पर पड़ा है.

तीन माह में 30.60 लाख क्विंटल धान की खरीद

पिछले साढ़े तीन माह में 48,857 किसानों से 30.60 लाख क्विंटल धान की खरीदारी हो पायी है. यह सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य 60 लाख क्विंटल का लगभग 51 प्रतिशत है. 15 अप्रैल तक धान का क्रय होना है. ऐसे में अब बचे हुए लगभग 15 दिनों में सरकार को लक्ष्य पाने के लिए प्रतिदिन दो लाख क्विंटल धान की खरीद करनी होगी. सरकार अभी धान खरीद में लक्ष्य से लगभग 29 लाख क्विंटल पीछे है. सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य की आधी राशि का भुगतान धान खरीद के समय किया जा रहा है. वहीं, कहा गया है कि दूसरी किस्त व बोनस की राशि का भुगतान राइस मिलरों से चावल आने के बाद किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola