ePaper

रांची विवि : पीजी सेमेस्टर वन के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तय

Updated at : 22 Apr 2024 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

रांची विवि प्रशासन ने एमए/एमएससी/एमकॉम सेमेस्टर वन सीबीसीएस (रेगुलर व वोकेशनल : सत्र 2023-25) के विद्यार्थियों के लिए फार्म भरने की तिथि तय कर दी है.

विज्ञापन

रांची. रांची विवि प्रशासन ने एमए/एमएससी/एमकॉम सेमेस्टर वन सीबीसीएस (रेगुलर व वोकेशनल : सत्र 2023-25) के विद्यार्थियों के लिए फार्म भरने की तिथि तय कर दी है. विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के फॉर्म 25 अप्रैल से तीन मई 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं. जबकि विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ फॉर्म चार से आठ मई 2024 तक भरे जायेंगे. इसके बाद विलंब शुल्क 400 रुपये व प्रतिदिन 100 रुपये दंड के साथ 10 मई 2024 तक फॉर्म भरे जायेंगे. रेगुलर विद्यार्थियों को फॉर्म के साथ परीक्षा शुल्क 400 रुपये, लोकल लेवी 350 रुपये, मार्क्स शीट शुल्क 50 रुपये, प्रैक्टिकल शुल्क 100 रुपये भी जमा करने होंगे. जबकि एमबीए व एमसीए विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क 950 रुपये तथा दोनों के लिए प्रोसेसिंग शुल्क 100 रुपये जमा करने होंगे.

डीएसपीएमयू : अब 29 तक भर सकेंगे स्पेशल परीक्षा का फार्म

रांची. डीएसपीएमयू द्वारा तीन सत्र के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा ली जा रही है. अब इस परीक्षा को लेकर फार्म भरने के लिए विवि प्रशासन ने तारीख बढ़ा दी है. अब विद्यार्थी 29 अप्रैल तक स्पेशल परीक्षा का फार्म भर सकते हैं. पहले इसकी अंतिम तारीख 20 अप्रैल रखी गयी थी. इसके तीन सत्र में 2021-24, 2022-25 और 2022-26 शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola