Sports : आरएसए सुपरजायंट्स ने किंग्स को 22 रन से हराया

Updated at : 22 May 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : आरएसए सुपरजायंट्स ने किंग्स को 22 रन से हराया

आरएसए प्रीमियर लीग शुरू

विज्ञापन

रांची. रांची स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में गुरुवार से जूनियर बालकों (अंडर-11) के लिए आरएसए प्रीमियर लीग शुरू हुई. इसका उदघाटन पूर्व रणजी क्रिकेटर शब्बीर हुसैन ने किया. बरियातू स्थित गांधी मैदान में लीग के पहले मैच में आरएसए सुपजायंट्स ने आरएसए किंग्स को 22 रन से हराया. आरएसए सुपरजायंट्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और पांच विकेट पर 137 रन बनाये. रयांश शर्मा ने 59 गेंद पर 77 रन की पारी खेली. पीयूष ने 14 रन बनाये. आतिफ व अक्ष ने एक-एक विकेट लिये. जवाब में आरएसए किंग्स नौ विकेट पर 115 रन ही बना सका. आतिफ ने 37 व कौशल ने 12 रन का योगदान किया. वेद सिंह व वाली हसन ने एक-एक विकेट लिये. सुपरजायंट्स के रयांश शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola