ePaper

झारखंड-यूपी की सीमा पर दो वाहनों से पांच लाख नगद मिले

Updated at : 06 Apr 2024 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड-यूपी की सीमा पर दो वाहनों से पांच लाख नगद मिले

झारखंड-यूपी की सीमा पर स्थित बिलासपुर चेकपोस्ट से गुुरुवार रात दो वाहनों से पांच लाख रुपये नगद बरामद किये गये हैं. यह जानकारी विशुनपुरा सीओ सह फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के प्रभारी संदीप मधेशिया ने दी है.

विज्ञापन

झारखंड-यूपी की सीमा पर स्थित बिलासपुर चेकपोस्ट से गुुरुवार रात दो वाहनों से पांच लाख रुपये नगद बरामद किये गये हैं. यह जानकारी विशुनपुरा सीओ सह फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के प्रभारी संदीप मधेशिया ने दी है. दोनों वाहनों में सवार लोगों ने बरामद राशि से संबंधित उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये, इसलिए उक्त राशि को जब्त करते हुए ‘चुनाव एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल’ के अध्यक्ष सह डीडीसी गढ़वा को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है. श्री मधेशिया ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पड़ोसी राज्यों की सीमा पर स्थित चेकपोस्ट पर नियमित वाहनों की जांच की जा रही है. गुरुवार रात बिलासपुर चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार और पुलिस की टीम ने जांच के दौरान दो वाहनों से पांच लाख रुपये नगद बरामद किये. यूपी के सोनभद्र जिले के ओबरा निवासी कृष्णाजी गुप्ता की ‘थार’ से चार लाख रुपये, जबकि नगरऊंटारी निवासी मंजीत कुमार चौधरी की कार से एक लाख रुपये नगद मिले हैं. नगदी की बरामदगी की सूचना पर फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के प्रभारी के साथ एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह और नगरऊंटारी के थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक चेकपोस्ट पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. श्री मधेशिया ने बताया कि अगर एक सप्ताह में जब्त नगदी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाते हैं, तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola