ठेकेदार राजीव के ठिकाने से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 12:38 AM
सरे दिन की छापेमारी में ठेकेदार राजीव सिंह के सिंहमोड़ स्थित मेकन वाटिका नामक फ्लैट से 1.50 करोड़ रुपये जब्त किये गये.
रांची. दूसरे दिन की छापेमारी में ठेकेदार राजीव सिंह के सिंहमोड़ स्थित मेकन वाटिका नामक फ्लैट से 1.50 करोड़ रुपये जब्त किये गये. वहीं ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता अजय मुंडा के बड़े भाई संजय मुंडा के कांके पतराटोली स्थित घर से 2.5 लाख रुपये मिलने की बात सामने आयी है. हालांकि अभी इडी की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इडी की टीम ने आइटीआइ बस स्टैंड के समीप रहनेवाले विभागीय इंजीनियर राजकुमार के यहां भी छापा मारा. विभिन्न ठिकानों पर हुई छापेमारी में इडी के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे हैं. जिसके आधार पर एजेंसी कुछ और जगहों पर कार्रवाई कर सकती है. समाचार लिखे जाने तक इडी की कार्रवाई जारी थी.
बड़े भाई को साथ ले जाकर इडी की टीम ने अभियंता के घर की छापेमारी :
इडी की टीम ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता अजय मुंडा के बीआइटी थाना क्षेत्र के केदल पंचायत स्थित फुरहुरा टोली खिजूर टांड़ स्थित घर पर छापेमारी से पहले अजय मुंडा के बड़े भाई संजय मुंडा के कांके पतराटोली स्थित घर पर पहुंची. यहां से संजय मुंडा को साथ लेकर केदल स्थित अजय मुंडा के घर पर छापेमारी की. फिर वहां से संजय मुंडा को लेकर शाम में इडी की टीम कांके के पतराटोली स्थित घर पर पहुंची, जहां इडी की कार्रवाई देर शाम जारी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










