रॉकमैंस प्रीमियर लीग: स्मैशर्स और सनराइजर्स जीते

Updated at : 27 May 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
रॉकमैंस प्रीमियर लीग: स्मैशर्स और सनराइजर्स जीते

रॉकमैंस प्रीमियर लीग: स्मैशर्स और सनराइजर्स जीते

विज्ञापन

रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में स्मैशर्स ने सुपर जाइंट्स को 94 रनों से हराया. कुमार सौरभ मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मैशर्स की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 213 रन बनाये. इसमें कुमार सौरभ ने 124, राहुल ने 54 रनों की पारी खेली. आकाश सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में सुपर जाइंट्स की टीम 19.1 ओवर में 119 रन पर ही सिमट गयी. इसमें रोहित ने 28, बसंत ने 23 रन बनाये. रागिनी कुमारी ने तीन विकेट लिये. दूसरे मैच में सनराइजर्स ने टाइटंस को 19 रन से पराजित किया. युवराज सिंह मैन ऑफ द मेच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाये. इसमें युवराज ने 107 रनों की पारी खेली. अंजलि, अंकित व आर्यन ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में टाइटंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी. अंकित ने 65, विशाल ने 26 व राशिद ने 21 रन बनाये. कृष्णा ने चार विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola