ePaper

महिला डीएसपी से चेन लूटने वाला एक संदिग्ध अपराधी पकड़ाया

Updated at : 05 Jul 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
महिला डीएसपी से चेन लूटने वाला एक संदिग्ध अपराधी पकड़ाया

लूट में प्रयुक्त बाइक को ट्रैक कर पुलिस ने अपराधी को पकड़ा

विज्ञापन

रांची. कचहरी चौक के समीप 25 जून को सीआइडी में पदस्थापित महिला डीएसपी सरिता मुर्मू के गले से चेन लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस खुलासा के करीब पहुंच चुकी है. सीसीटीवी के जरिये घटना में प्रयुक्त बाइक को ट्रैक करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की. इस दौरान एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गये अपराधी से पुलिस टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पूछताछ के दौरान इस बिंदु पर जानकारी एकत्र कर रही है कि गिरोह ने राजधानी के किन अन्य थाना क्षेत्रों में चेन लूट या छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि लूटपाट करने वाले अपराधी जेवरात किस ज्वेलरी दुकान में बेचने का काम करते हैं. रांची जिला के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने अपराधियों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधी लूटपाट की दूसरी योजना बना रहे थे. लेकिन इससे पहले अपराधियों की योजना के बारे में पता चल जाने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की. पकड़े गये अपराधियों ने राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेन छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता की जानकारी दी है. उसने पूछताछ में सरिता मुर्मू के गले चेन लूटने की घटना को स्वीकार करते हुए अपने सहयोगी का नाम भी पुलिस को बताया है. अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola