Road Accident : रांची के अनगड़ा में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

ट्रक से टक्कर के बाद ऑटो के उड़ गये परखच्चे. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident : झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा में बुधवार की रात सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. दुर्घटना रांची-पुरुलिया मार्ग में चमघट्टी के पास हुई. झालदा से रांची की ओर जा रहे ऑटो को रांची से सिल्ली की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया.

विज्ञापन

Road Accident| अनगड़ा (रांची), जितेंद्र कुमार : रांची-पुरुलिया मार्ग में चमघट्टी के निकट बुधवार की रात करीब सवा 9 बजे एक धान लदा ट्रक ऑटो रिक्शा को सीधी टक्कर मारने के बाद आगे जाकर पलट गया. दुर्घटना में ऑटो में सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ऑटो के परखच्चे उड़ गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पलटा ट्रक और दायीं तरफ बुरी तरह क्षतिग्रस्त ऑटो. फोटो : प्रभात खबर

मृतकों में 2 महिला, 1 बच्चा और ऑटो चालक

मृतकों में 2 महिला, 1 बच्चा शामिल है. दुर्घटना में ऑटो चालक की भी मौत हो गयी. ऑटो झालदा से रांची की तरफ जा रही थी. ट्रक रांची से सिल्ली की ओर जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनगड़ा पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लिया

अनगड़ा पुलिस ने सभी 4 चार शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है.

इसे भी पढ़ें

सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं, मर्डर हुआ है, झारखंड पुलिस पर बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे रांची के श्रमिक रामदास बेदिया, राष्ट्रपति के आमंत्रण पर दिल्ली रवाना

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में फैसला 27 अगस्त को

Viral Video: खूंखार मगरमच्छ और हाथी की ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी, गजराज ने मगर को पटक-पटककर मारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola