अधीक्षक, डीन और अपर निदेशक के भरोसे चल रहा रिम्स
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Feb 2024 5:21 AM
डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और शासी परिषद के अध्यक्ष सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पत्र के माध्यम से दी थी.
रांची : पिछले दो दिनों से रिम्स निदेशक विहीन है. फिलहाल अधीक्षक, डीन और अपर निदेशक (प्रशासन) के भरोसे इसका संचालन हो रहा है. यह स्थिति प्रभारी निदेशक डॉ राजीव कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद उत्पन्न हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक किसी सीनियर डॉक्टर को प्रभारी निदेशक बनाने से संबंधित आदेश जारी नहीं किया है. ऐसे में अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ अस्पताल संबंधी व्यवस्था संभाल रहे हैं. वहीं, पठन-पाठन कार्य डीन डॉ विद्यापति और प्रशासनिक कार्य अपर निदेशक (प्रशासन) सीमा सिंह देख रही हैं. ज्ञात हो कि डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और शासी परिषद के अध्यक्ष सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पत्र के माध्यम से दी थी. रिम्स नियमावली के अनुसार, निदेशक या प्रभारी निदेशक के नहीं होने की स्थिति में सरकार या विभाग की ओर से इसकी देखरेख की जाती है.
इधर, रिम्स के नवनियुक्त निदेशक डॉ राजकुमार ने उनका चयन रिम्स में होने की जानकारी देते हुए एसजीपीजीआइ लखनऊ और यूपी सरकार से अनुमति मांगी है. उम्मीद है कि डॉ राजकुमार को एक सप्ताह के भीतर अनुमति मिल जायेगी. इसके बाद वे रिम्स में योगदान देंगे. ज्ञात हो कि रिम्स के स्थायी निदेशक के रूप में एसजीपीजीआइ लखनऊ के डॉ राजकुमार का चयन किया गया है.
Also Read: रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार मेहता बोले- अस्पताल आने वाला हर मरीज संतुष्ट होकर जाये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










