Ranchi News : भगवान सूर्य की पूजा कर खुश हूं…

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : भगवान सूर्य की पूजा कर खुश हूं…

अशोकनगर की रिमझिम कुमार पहली बार छठ कर रही हैं. इस बार पूरे परिवार के सहयोग से शुरुआत की.

विज्ञापन

पहली बार शुरू किया छठ व्रत

रांची. अशोकनगर की रिमझिम कुमार पहली बार छठ कर रही हैं. इस बार पूरे परिवार के सहयोग से शुरुआत की. अगले साल मलमास के कारण नहीं उठा पातीं और इस बार का खरना रविवार को पड़ रहा है, जो शुभ माना जा रहा है. इसलिए व्रत शुरू किया. धुर्वा की नेहा शाहदेव पहली बार छठ कर रही हैं. ससुराल में जाकर छठ शुरू किये. पति मनीष शेखर पूरा साथ दे रहे हैं. रातू रोड की पीयूष सिन्हा पहली बार छठ कर रही हैं. कहती हैं कि मन्नत पूरा होने पर और परिवार के अन्य सदस्यों को करता देख मुझे भी करने की इच्छा होती थी. घर में सास से करने की सारी विधि जानी और इस बार शुरू की. भगवान सूर्य की पूजा करने से खुशी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पूजा कुमारी

लेखक के बारे में

By पूजा कुमारी

प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola