Ranchi News : मतदाता पहचान पत्र के लंबित आवेदन जल्द निबटायें : सीइओ

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 12 Mar 2025 5:20 PM

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता पहचान पत्र से संबंधित सभी आवेदनों को ससमय निष्पादित करें. उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदाता पहचान पत्र पंजिकरण से संबंधित कोई शिकायत न रहे.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता पहचान पत्र से संबंधित सभी आवेदनों को ससमय निष्पादित करें. उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदाता पहचान पत्र पंजिकरण से संबंधित कोई शिकायत न रहे. सीइओ बुधवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक कर रहे थे. सीइओ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है कि मतदाता पहचान पत्र बनाने में जीरो एरर के लक्ष्य से कार्य करना है. उन्होंने कहा कि विगत के चुनावों में मतदाता सूची के निर्माण और मतदाताओं के पंजीकरण के लिए बेहतर कार्य हुए हैं. उसी कार्यप्रणाली को अभी भी एक्टिव रखें, ताकि ससमय मतदाताओं के समस्याओं का निराकरण होता रहे. उन्होंने कहा कि एनजीएसपी पोर्टल पर किसी भी मतदाता की शिकायत पेंडिंग न रहे और सभी शिकायतों का ससमय निराकरण करते हुए संबंधितों को सूचित करें. इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola