ePaper

ज्ञान दीप विद्या निकेतन तरवां में रंगोली प्रतियाेगिता का आयोजन

Updated at : 22 Oct 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
ज्ञान दीप विद्या निकेतन तरवां में रंगोली प्रतियाेगिता का आयोजन

बुधवार को छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. ज्ञान दीप विद्या निकेतन तरवां में दीपावली के अवसर पर बुधवार को छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न रंगों से अपनी कल्पनाशीलता व कलात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में कक्षा छह की छात्राओं की टीम प्रथम स्थान पर रहीं. वहीं, दसवीं व पांचवीं की छात्राओं की टीम क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं. उप प्रधानाध्यापक जगदीश महतो व शिक्षक रौशन महतो द्वारा विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. बच्चों को संबोधित करते हुए जगदीश महतो ने कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति की आत्मा है. यह न केवल सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि इससे विद्यार्थियों में रचनात्मकता, धैर्य व एकाग्रता को विकसित होता है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रयासों की सराहना करते हुए अपने जीवन काल में हमेशा सृजनशील बने रहने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola