Ranchi News : पहाड़ी मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आज

Published by : Raj Kumar Updated At : 18 Oct 2025 6:55 PM

विज्ञापन

पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से रविवार को पहाड़ी मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता सह दीप उत्सव होगा.

विज्ञापन

रांची. पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से रविवार को पहाड़ी मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता सह दीप उत्सव होगा. सुबह 11 से एक बजे तक होगी. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खुद रंगोली बनाने से संबंधित समान लेकर आना होगा. जबकि रंगोली पाउडर उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा. रंगोली समिति की ओर से जगह चिह्नित किया जायेगा. प्रतियोगिता में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अपना आधार कार्ड दिये गये नंबर पर भेज कर पंजीयन कराना होगा. प्रथम पुरस्कार एक हजार रुपये, द्वितीय पांच सौ रुपये व स्मृति चिह्न दिया जायेगा. सभी प्रतियोगी को पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किया जायेगा. सभी प्रतियोगी को पहाड़ी मंदिर में नीचे मंदिर कार्यालय में सुबह 10.30 तक पहुंच कर अपना पर्चा प्राप्त कर लेना हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंकज शर्मा 7979959996 व राजकुमार शर्मा 9234456271 से संपर्क कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola