Weather Forecast: मौसम साफ होते ही 3 डिग्री गिरा रांची का तापमान, शहर में जलने लगे अलाव

राजधानी का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब था. मौसम साफ होते ही राजधानी के तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है.
झारखंड की राजधानी का तापमान पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिर गया है. अगले 24 घंटे में इसके और गिरने की संभावना है. तूफान मिचौंग का असर समाप्त होने के बाद तापमान गिर रहा है. एक-दो दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास पहुंच सकता है. मौसम केंद्र ने बताया है कि अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. बारिश का अनुमान नहीं है. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब था. मौसम साफ होते ही राजधानी के तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है. इसे देखते हुए अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन की देखरेख में शहर के आठ चौक-चौराहों पर अलाव जलाए गए. सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक, डोरंडा, रिम्स, अलबर्ट एक्का चौक, रेलवे स्टेशन व कांटाटोली बस स्टैंड में अलाव की व्यवस्था की गयी है. यहां ठंड में हर दिन अलाव जलाने की व्यवस्था रहेगी.
कंट्रोल रूम में दें सूचना
नगर निगम ने शहर के लोगों से अपील की है कि चौक-चौराहों पर ठंड में रहने को विवश लोगों की सूचना नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 9431104429 पर दें. निगम ऐसी जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था करेगा. ज्ञात हो कि बरसात के दौरान बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए रांची नगर निगम द्वारा पेड़ों की छंटाई की गयी थी. लकड़ियों को बकरी बाजार स्टोर में लाकर सुखाया गया था. ठंड के मौसम में अलाव जलाने के लिए इन्हीं लकड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
Also Read: Jharkhand Weather: दो सालों में इस साल सबसे गर्म रहा नवंबर महीना, IMD ने पहले ही जारी की थी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




