बेस्ट ग्रीन बिल्डिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड

Ranchi Smart City News|रांची स्मार्ट सिटी का मैंडेट है कि 656 एकड़ जमीन पर विकसित हो रहे एबीडी क्षेत्र में निर्मित होनेवाली हर बिल्डिंग में कम से कम ग्रिहा 2 रेटिंग का होना चाहिए. डेवलपर चाहे तो ग्रिहा 5 रेटिंग तक बिल्डिंग का निर्माण कर सकते हैं. इसके साथ ही कई और पहल भी की गई है.
Ranchi Smart City News|झारखंड में बन रही रांची स्मार्ट सिटी को बेस्ट ग्रीन बिल्डिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड मिला है. नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 31वें कन्वर्जेंस इंडिया और 9वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में रांची को सम्मानित किया गया. 19 जनवरी को कन्वर्जेंस इंडिया कार्यक्रम में रूस के मास्को शहर के मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने झारखंड के अधिकारियों को यह सम्मान प्रदान किया. रांची स्मार्ट सिटी की ओर से सीईओ अमित कुमार और जीएम (टेक्निकल) राकेश कुमार नंदक्योलियार ने सम्मान ग्रहण किया. यह अवार्ड स्टेट ऑफ ऑर्ट ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए दिया गया है.
रांची स्मार्ट सिटी का मैंडेट है कि 656 एकड़ जमीन पर विकसित हो रहे एबीडी क्षेत्र में निर्मित होनेवाली हर बिल्डिंग में कम से कम ग्रिहा 2 रेटिंग का होना चाहिए. डेवलपर चाहे तो ग्रिहा 5 रेटिंग तक बिल्डिंग का निर्माण कर सकते हैं. इसके साथ ही कई और पहल भी की गई है. बताया गया है कि पूरे क्षेत्र में कुल 3 लाख अलग-अलग किस्म के पौधे लगाए गए हैं. मास्टर प्लान के हिसाब से 37 प्रतिशत क्षेत्र को ओपन स्पेस और ग्रीन एरिया रखा गया है. सभी मुख्य मार्गों के दोनों ओर सेफ और डेडिकेटेड साईकिल लेन और फुटपाथ बनाए गए हैं. इससे नन-मोटर ट्रांसपोर्ट को प्रोत्साहन मिलेगा. इतना ही नहीं, वेस्ट वाटर को री-साइकिल करके फिर से सेकेंड्री वाटर के रूप में आपूर्ति करने की भी व्यवस्था की गई है. समूचे रांची स्मार्ट सिटी में सोलर एनर्जी पर जोर दिया गया है.
Also Read: झारखंड: स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में रांची की बड़ी छलांग, स्मार्ट सिटी मिशन के शहरों में रांची सेकंड टॉपर
यह अवार्ड भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन और एग्जीविशन इंडिया की ओर से रांची को दिया गया है. वहीं दूसरी कैटेगरी में कुछ अन्य शहरों को भी सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह से पहले 19 जनवरी 2024 को ही सुबह 10:15 से 11:00 बजे के बीच स्मार्ट सिटी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर परिचर्चा हुई. इसमें सफल स्मार्ट सिटी के लिए परियोजना का चयन और उसके क्रियान्वयन, स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की सफलता और सफलता से सीखने, शहरों की विभिन्न योजनाओं से दूसरे शहरों की ओर से सीखने की प्रक्रिया इत्यादि विषय पर चर्चा हुई. इसमें मुख्य वक्ता रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार थे. उन्होंने यहां अपने अनुभव साझा किए. इस कार्यक्रम में रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ के साथ-साथ न्यू टाउन कोलकाता, श्रीनगर, कानपुर, इंफाल स्मार्ट सिटी के सीईओ भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




