रांची में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार के पलटने से चार लोगों की मौत, सभी मृतक बरियातू बस्ती के थे

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में बीती रात कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक बरियातू बस्ती के थे.

विज्ञापन

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी. रांची पुलिस ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बीती रात बूटी मोड़ चौक से डूमरदगा जाने वाले रास्ते पर यह घटना हुई है. चारों मृतक बरियातू बस्ती के थे. मृतकों की पहचान अफरोज खान, अमीर खान, विक्की खान और राजू के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार अफरोज की चाउमिन की दुकान थी. उनमें से एक को वह ओरमांझी छोड़ने जा रहा था.

तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त

पुलिस ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ है. शहर के सदर थाना क्षेत्र में बूटी चौक और डुमरदगा के बीच हुआ. सदर पुलिस थाने के प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और फिर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे के तीन टुकड़े हो गये. कार की रफ्तार काफी तेजी थी.

Also Read: झारखंड का एक गांव, जिसका नाम सुनते ही नहीं थमेगी हंसी, ग्रामीणों को भी बताने में आती है काफी शर्म

सभी मृतक बरियातू बस्ती के थे

सदर थाने के प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि युवकों को ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ (रिम्स) ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लक्ष्मीकांत ने बताया कि सभी की उम्र करीब 30 वर्ष थी. ये सभी रांची के बरियातू बस्ती के रहने वाले थे.

Also Read: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए झारखंड के ये वाटर फॉल्स हैं बेहतरीन, खूबसूरती ऐसी कि आप दीवाना हो जाएं

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola