रिम्स का सर्वर डाउन, 2 घंटे से नहीं कट रही पर्ची, मरीज परेशान

RIMS Server Down: मरीज परेशान हैं. सर्वर डाउन होने की वजह से पर्ची नहीं कट रही है. मरीज डॉक्टर के पास नहीं जा पा रहे हैं.
RIMS Server Down: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) का सर्वर डाउन हो गया है. सोमवार (19 फरवरी) को करीब डेढ़-दो घंटे से सारा ऑनलाइन काम ठप हो है. मरीज परेशान हैं. सर्वर डाउन होने की वजह से पर्ची नहीं कट रही है.
दिल्ली से ऑपरेट होता है सर्वर
मरीज डॉक्टर के पास नहीं जा पा रहे हैं. रिम्स बताया जा रहा है रांची स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का सर्वर दिल्ली से ऑपरेट होता है. जब तक सर्वर ठीक नहीं हो जाता, तब तक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी.
रिम्स में इलाज कराने बिहार, बंगाल और ओडिशा से भी आते हैं मरीज
रिम्स में झारखंड के अलग-अलग हिस्से से मरीज इलाज कराने के लिए हर दिन आते हैं. पड़ोसी राज्यों बिहार, बंगाल और ओडिशा से भी बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं. अस्पताल में पर्ची के लिए बने काउंटर पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं हैं.

मरीज कर रहे मैनुअल पर्ची बनाने की मांग
लाइन में खड़े मरीज मांग कर रहे हैं कि अगर सर्वर ठीक होने में ज्यादा समय लगेगा, तो मैनुअल पर्ची काटने की व्यवव्था की जाए, ताकि मरीज कम से कम अपना इलाज करवा सकें. लेकिन, कर्मचारियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के लिए जो पैसे लगते हैं, उसका हिसाब रखने में दिक्कत होगी. ऑनलाइन पर्ची कटने से इंट्री हो जाती है, जिससे हिसाब रखने में कोई परेशानी नहीं होती.
Also Read : रिम्स के नये निदेशक ओपीडी में परामर्श देंगे, चिह्नित मरीजों की करेंगे ब्रेन सर्जरी
रिम्स के लगभग सभी विभागों में टिकट पर्ची काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी है. कुछ लोग समय काटने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, दूर-दराज के इलाकों से आने वाले मरीजों की परेशानी यह है कि अगर जल्द सर्वर ठीक नहीं हुआ, तो घर लौटने में भी उन्हें दिक्कत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




