Road accident in Hazaribagh : हजारीबाग में हुई सड़क दुर्घटना में रांची निवासी डॉ राजेश की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda
हजारीबाग के सिंघानी ओवरब्रिज के पास गुरुवार की रात ट्रेलर और कार में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में कार सवार रांची के धुर्वा बस स्टैंड निवासी डॉ राजेश कुमार (37 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल डॉ राजेश को पुलिस ने हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
हजारीबाग. हजारीबाग के सिंघानी ओवरब्रिज के पास गुरुवार की रात ट्रेलर और कार में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में कार सवार रांची के धुर्वा बस स्टैंड निवासी डॉ राजेश कुमार (37 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल डॉ राजेश को पुलिस ने हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी.
बीमार पिता को देख कर पटना लौट रहे थे राजेश
परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी. उनका शव अस्पताल की मॉचर्री में रखा गया है. जानकारी के अनुसार, डॉ राजेश पटना के मेदांता अस्पताल में क्रिटिकल केयर के इंचार्ज थे. उनके चचेरे भाई रांची के जसलोक अस्पताल के संचालक डॉ जितेंद्र ने बताया कि डॉ राजेश के पिता डॉ भोला प्रसाद का ब्रेन हेमरेज का इलाज रांची के ही सिटी ट्रस्ट अस्पताल में चल रहा है. पिता से मिलकर वह पटना लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










