जल्दी निपटा लें घर के सारे काम, आज से 12 अप्रैल तक रांची के इन इलाकों में ठप रहेगी बिजली

सांकेतिक फोटो
Ranchi Power Cut: रांची के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही 12 अप्रैल 2025 की शाम 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. इसे लेकर विभाग ने एक नोटिस जारी किया है.
रांची : अगर आपको भी घर के सारे काम इत्मीनान से निपटाने की आदत है तो आज से इसे बदल लें. क्योंकि रांची के कई बड़े इलाकों में गुरुवार सुबह 10 बजे से 12 अप्रैल 2025 की शाम 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. दरअसल इस दौरान कई जगहों पर बिजली मरम्मत कार्य चलेगी इस वजह से यह कदम उठाया गया है.
झारखंड उर्जा संचरण निगम लिमेटड ने जारी किया नोटिस
झारखंड उर्जा संचरण निगम लिमेटड ने इसे लेकर एक नोटिस जारी कर दिया है. जिसमें कहा गया है कि दिनांक 3-04-2025 को गुरुवार सुबह 10 बजे से दिनांक 12-04-2025 को शाम 5 बजे तक 132/33 के. भी. ग्रिड सब स्टेशन हटिया-1 में स्थित 50 एमवीए पावर ट्रांसफर नंबर 1 का मरम्मति कार्य कराना अति आवश्यक है, जिस कारण 132/33 के.भी ग्रिड सब स्टेशन हटिया-1 से निकलने वाली फीडरों से उक्त समय तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी.
किन किन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
राजभवन
हरमू
रातु
ब्रांबे
विधानसभा
बेड़ो
Also Read: Jharkhand Bandh Live: रांची में दिखने लगा बंद का असर, केंद्रीय मंत्री धरने पर बैठे
शिकायत दर्ज कराने के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
बिजली विभाग ने किसी भी तरह की शिकायत के लिए 18003456570 पर कॉल करने को कहा है. साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रखने के लिए खेद व्यक्त किया है. हालांकि विभाग बिजली की समस्या से निपटने के लिए लगातार प्रयासत है. कुछ दिन पहले भी बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में बिजली ठप रही थी.
Also Read: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










