रांची रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, बाल-बाल बची जान

Updated at : 14 Mar 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News

रांची रेलवे स्टेशन में ट्रेन की छत पर लेटा युवक. फोटो: प्रभात खबर

रांची से राजेश झा और राजकुमार की रिपोर्ट Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर एक युवक अचानक चढ़ गया. इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे करीब 25 […]

विज्ञापन

रांची से राजेश झा और राजकुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर एक युवक अचानक चढ़ गया. इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे करीब 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. हालांकि, उसकी जान बाल-बाल बच गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और जोरदार धमाका हुआ.

धमाके के साथ लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. देखते ही देखते युवक के शरीर में आग लग गई. इस भयावह दृश्य को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर के लिए पूरे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यात्री और स्थानीय लोग घबराकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे. कई लोगों ने तुरंत मोबाइल से घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया. रेलवे प्रशासन ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कराया. घायल युवक को नीचे उतारने और उसे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए. हालांकि युवक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची के टाटीसिलवे के डोल मेला में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई घायल

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. ट्रेन की छत पर चढ़ना बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन बिजली लाइन में हजारों वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है. इसके संपर्क में आने से गंभीर हादसा हो सकता है. फिलहाल, रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. स्टेशन प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे रेलवे परिसर में सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी जोखिम भरे कदम से बचें.

इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर की दुकान में दिनदहाड़े गोलीबारी, थाने में फरियाद कर रहा था दुकानदार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola