ePaper

प्रभात खबर सनराइज सुपरहिट शाम में बच्चे, बूढ़े और महिलाओं ने की मस्ती

Updated at : 18 Jan 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Sunrise Superhit के विजेता

Prabhat Khabar Sunrise Superhit के विजेता

Ranchi News: प्रभात खबर और सनराइज मसाले की ओर से आयोजित 'सनराइज सुपरहिट शाम आप सबके नाम' कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को चुटिया में किया गया. कार्यक्रम में पूरे परिवार के हर सदस्यों के लिए मनोरंजन और मस्ती का इंतजाम था.

विज्ञापन

Ranchi News: प्रभात खबर और सनराइज मसाले की ओर से आयोजित ‘सनराइज सुपरहिट शाम आप सबके नाम’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को चुटिया में किया गया. यह आयोजन मंडा मैदान लोअर चुटिया में किया गया. कार्यक्रम में सभी उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन का भरपूर इंतजाम था. कार्यक्रम के दौरान बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. इमरान द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने लोगों का दिल जीत लिया. इसके बाद हिंदी और नागपुरी गीतों की प्रस्तुतियां हुईं, जिस पर दर्शक झूम उठे और पूरे कार्यक्रम के दौरान खूब मस्ती की.

खेलों में दिखा उत्साह

बैट-बॉल बैलेंसिंग और क्वाइन बैलेंसिंग प्रतियोगिताओं का नजारा देखते ही बन रहा था. प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गये. कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार महतो का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक सनराइज मसाला रहा. इसी कड़ी में अगले रविवार को जतरा मैदान, कुसई डोरंडा में सनराइज सुपरहिट शाम आप सबके नाम इवेंट का आयोजन किया जायेगा.

विजेताओं के नाम

पासिंग द बॉल : पूर्णिमा गुप्ता, रूपा कुमारी, लवली पांडेय.
बैलून फोटो : रेखा महतो.
म्यूजिकल चेयर : माधुरी कुमारी.
सनराइज बैट बॉल बैलेसिंग : अंशु सपना.
सनराइज क्वाइन बैलेसिंग : कुणाल कुमार, सिया कुमारी.
डांस एंड प्राइज : इप्शिता कुमारी.
ड्राइंग : श्रेयशी कुमारी.
डांस : सिया ग्रुप, आरोही ग्रुप.
सिंगिंग : कुणाल.

ये भी पढ़ें…

Latehar Road Accident: लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत 30 से ज्यादा घायल

रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत: जमीन विवाद में पिस्का मोड़ के पास फायरिंग, 3 घायल, 10 हिरासत में

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola